Connect with us

News

आ गई नतीजों की घड़ी, वोटों की गिनती शुरू शुरुआती रुझानों में कौन आगे?

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Lok Sabha Election Result 2024 Live:  लोकसभा चुनाव 2024 में आज नतीजों का दिन है. क्या भाजपा की अगुवाई में एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएगा? क्या इंडिया गठबंधन भाजपा के विजयरथ को रोक पाएगा? अब से कुछ देर बाद इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे. आज आठ बजे से लोकसभा चुनाव रिजल्ट के लिए वोटों की गिनती शुरू जारी है. अब रुझान आने भी शुरू हो चुके हैं. आज शाम तक देश की 542 लोकसभा सीटों के नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे,. तो चलिए जानते हैं लोकसभा चुनाव रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स.

Lok Sabha Chunav Results 2024 Live News: लोकसभा चुनाव 2024 में नतीजों की घड़ी आ गई. क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार जादू चलेगा, क्या भाजपा जीत का हैट्रिक लगा पाएगी या इंडिया गठबंधन एनडीए के विजयरथ को रोकने में कामयाब हो पाएगा? अब से कुछ पल बाद इन सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी 4 जून को वोटों की गिनती हो रही है. सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू है और अब रुझान आने शुरू हो चुके हैं. आज के नतीजों से साफ हो जाएगा कि देश में अबकी बार किसकी सरकार बनेगी. लोकसभा चुनाव 2024 में सात चरण में मतदान संपन्न हुए. आज लोकसभा की सभी 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आ रहे हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल में फिर एक बार मोदी सरकार की भविष्यवाणी की गई है. कुछ एग्जिट पोल में तो अनुमान लगाया गया है कि एनडीए इस बार 400 पार कर जाएगा. आज के चुनावी नतीजों से साफ हो जाएगा कि एग्जिट पोल के रिजल्ट कितने सही साबित होते हैं. लोकसभा चुनाव के सभी नतीजों को जानने के लिए पढ़ते रहें न्यूज18 हिंदी.

दरअसल, 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हुई थी और 1 जून को आखिरी यानी सातवें चरण की वोटिंग हुई. 45 दिनों तक चले लोकतंत्र के महापर्व में आज पता चल जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी. आज देश की करीब 55 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है. आज लोकसभा की सभी 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आ रहे हैं. हालांकि, आप तक सबसे पहले और सटीक नतीजे पहुंचाएगा आपका अपना नंबर वन न्यूज चैनल न्यूज18 इंडिया. आप यूपी-बिहार रहें या कश्मीर-कन्याकुमारी… न्यूज18 हिंदी लोकसभा की सभी 543 सीटों के नतीजों को आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा. तो चलिए जानते हैं लोकसभा चुनाव के नतीजों से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट्स.

Lok Sabha Election Result 2024 Live: आ गई नतीजों की घड़ी, वोटों की गिनती शुरू

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. लोकसभा की सभी 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. इसके साथ ही रुझान आने शुरू हो गए. एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार की जीत की भविष्यवाणी की गई है.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.