Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : फूलपुर थानाक्षेत्र के मंगारी गांव निवासी रिटायर शिक्षक के घर छत के रास्ते घुसे चोर आलमारी में रखे लाखों रुपए मुल्य के सोने के आभूषण चुरा ले गये। चोरी की जानकारी परिजनों को सुबह सोकर उठने के बाद हुई। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी गृहस्वामी घटना के समय घर के बाहर बरामदे में सोये थे उनके पुत्र शिशिर कुमार शर्मा उर्फ राजू परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सोये थे मध्य रात्रि छत के रास्ते घुसे चोर घर के अंदर सोये लोगों के कमरे में बाहर से दरवाजा बंद कर आभुषण रखे कमरे में घुस गये और आलमारी खोलकर उसने रखा पांच सोने की चैन,चार चुड़ी, पांच अंगुठी एक जोड़ा कान का झुमका सभी सामान सोने का चुरा ले गये। इस बाबत इन्स्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि चोरी संदेहास्पद ढंग से हुई। चोर केवल गहने को हाथ लगाया और बगल में रखे रुपये को छुआ तक नही। न ही कही ताला टूटा।
You must be logged in to post a comment Login