Connect with us

वाराणसी

मतदान स्थल पर दिव्यांगों के लिए रहेगा व्हिल चेयर

Published

on

पिण्डरा/संसद वाणी : मतदान स्थलों पर दिव्यांगों के लिए व्हिल चेयर के साथ ही फर्स्ट एड बाक्स की व्यवस्था रहेगी। सीएमओ के निर्देश पर पिंडरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक दीपकेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदान स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिव्यांगों के लिए व्हिल चेयर के साथ ही मेडिकल किट की व्यवस्था रहेगी। चुनाव तिथि को आशा बहनों की ड्यूटी व फील्ड में सेक्टर मजिस्ट्रेट संग मेडिकल किट के साथ सीएचसी के स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। पीएचसी अधीक्षक दीपकेश्वर ने बताया कि चिकित्सको के साथ बैठक कर प्राथमिक स्तर पर आकस्मिक व्यवस्था के तहत मेडिकल टीम के साथ आरक्षित बेड के व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को वोटिंग देने का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास भी किया जाएगा। बैठक के दौरान डॉक्टर हेमंत सिंह, डॉ अनुपम सिंह, चीफ फार्मासिस्ट गिरीश दुबे समेत अनेक कर्मचारी रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.