Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी मे जाने से देवरिया निवासी पवन द्विवेदी 26 की मौत हो गई। साथ आए दोस्त का शोर सुनकर आसपास के लोग बचाने की कोशिश किए लेकिन वह गहरे पानी में चला गया था।
मूल रूप से रामपुर जादुई, तरकुलहवा देवरिया निवासी हरिशंकर द्विवेदी के पुत्र पवन द्विवेदी अपने मित्र आदित्य तिवारी के साथ वाराणसी आया था। बुधवार की सुबह दोनों तुलसीघाट पहुंचे और गंगा स्नान करने लगे। स्नान के दौरान पवन द्विवेदी गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथी आदित्य ने शोर मचाया तो आस-पास स्नान कर रहे लोगों ने बचाने की कोशिश करते तब तक वह गहरे पानी में जा चुका था। युवक के डूबने की सूचना पर मौके पर पहुची भेलूपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को खोजकर नदी से निकलवाया। साथी से जानकारी लेकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पवन के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
You must be logged in to post a comment Login