Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दीपक कुमार सिंह
चोलापुर/संसद वाणी : थाना क्षेत्र के चांदपुर चौकी अंतर्गत ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अंकित कुमार पुत्र सुभाष उम्र लगभग 23 वर्ष के घर में उसके बड़े भाई के शादी के प्रोग्राम के लिए सब्जी मंडी से सब्जी लेकर वह उदयपुर के निर्माणाधीन अस्पताल के पास पहुंच ही था कि तभी बगल से जा रहे ट्रैक्टर में बोरी फंसने से अनियंत्रित होकर बाइक चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिवार में होते ही कोहराम मच गया और इस घटना से जनता में काफी रोष देखने को मिला मौके में पहुंची स्थानी पुलिस के द्वारा बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई की गई।
You must be logged in to post a comment Login