Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विश्वनाथ प्रताप सिंह
वाराणसी/संसद वाणी : शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में फर्जी दरोगा को इंस्पेक्टर चौक ने दबोचा लिया। जालौन निवासी अभय सिंह फर्जी दरोगा बनकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराने पहुंचा था, तभी शक होने पर उसे हिरासत में लेकर चौक थाने लगाया गया।पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जानकारी के बाद डीसीपी काशी गौरव बंसवाल चौक थाने पहुंचे और दरोगा से पूछताछ कर रहे हैं। युवक ने बताया कि पहले भी वर्दी पहनकर कई जगह जा चुका है। वर्दी पहनकर लोगों पर धौंस जमाता हूं।चौक इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी जालौन का निवासी अभय सिंह है और उससे पूछताछ जारी है। वह सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचा तो सुरक्षा कर्मियों को उसकी गतिविधियों से शक हुआ।
सुरक्षा गेट पर तैनात दरोगा ने उसकी वर्दी को देखकर सवाल उठाया।गेट पर रोकते हुए तैनाती स्थल पूछा तो दरोगा ने जालौन बताया, वहीं थाना का नाम नहीं बताया। इसके बाद बैच और थाना का नाम पूछा जो वह नहीं बता सका। दरोगा को रोककर चौक इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम खाकी वर्दी में युवक को थाने ले गई।
You must be logged in to post a comment Login