Connect with us

News

मजदूर दिवस पर मजदूर का किया सम्मान, खुशी से ऑसू निकले

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : विश्व मजदूर दिवस पर बुधवार को एक तरफ मजदूरों के हक और अधिकार की बात करने वाले तो नदारत दिखे लेकिन थाना गांव के प्रगतिशील किसान ने गांव के मजदूर को जो सम्मान दिया उसे वह कभी नही भुला सकता।


मजदूर दिवस पर थाना गांव निवासी प्रगतिशील किसान हरिशंकर सिंह पप्पू ने गांव के ही रहने वाले मजदूर सामु को सुबह उसके घर जाकर कपड़े और मिठाई देते हुए आशीर्वाद लिए। जिससे मजदूर सामु के आंखों में आंसू आ गए और कहाकि उसके लिए तो आज का दिन तो सबसे विशेष है।जिनके आशीर्वाद से जीवन भर दिया और वही आशीर्वाद लेने हमारे घर पहुचे।


वही मुख्यमंत्री समेत अनेक सम्मानों से सम्मानित जिले के प्रगतिशील किसान हरिशंकर सिंह 20 वर्षो से लगातार मजदूर दिवस पर मजदूरों को सम्मानित करने का काम करते है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.