Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पिंडरा ब्लाक के छात्र छात्राओं को बुधवार को एक्सपोजर विजिट के तहत सारनाथ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया और उन्हें सारनाथ के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
पिंडरा विकास खण्ड के मेधावी और एक्सपोजर विजिट के तहत चयनित 100 छात्र छात्राओं को शिक्षको का एक समूह उन्हें लेकर बस द्वारा रवाना हुआ। बीआरसी पिंडरा से बीईओ विनोद कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर सारनाथ भ्रमण हेतु रवाना किया। एक्सपोजर विजिट के तहत सारनाथ में पुरातात्विक स्थल, उपदेश स्थली, संग्रहालय का भ्रमण करके काफी प्रसन्न दिखे और बहुत कुछ आध्यात्मिक जानकारियां भी प्राप्त किया । जिसका नेतृत्व स्वयं पिंडरा ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा कर रहे थे। इस दौरान छात्र छात्राओ को विभाग द्वारा बैग व टीशर्ट भी दिया गया।
एक्सपोजर विजिट टीम के साथ एआरपी अजय सिंह, नोडल शिक्षण संकुल डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह ,अखिलेश मिश्रा, विनय सिंह, गरिमा सिंह आकांक्षा केसरी ,अनीता जैसल रही।
You must be logged in to post a comment Login