Connect with us

News

खेल के तीसरे दिन कलाम व विवेकानंद सदन का रहा दबदबा

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : रमईपुर स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद के तीसरे दिन खिलाडियों का उत्साह एवं जोश दर्शनीय रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर मौन रहते हुए राष्ट्रीय शोक व्यक्त कर किया गया।
खेल प्रतियोगिता में कबड्डी जूनियर गर्ल्स में कलाम सदन प्रथम, राधाकृष्णन सदन द्वितीय व विवेकानंद सदन तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबॉल सीनियर बॉयज में विवेकानंद सदन को गोल्ड, आर्यभट्ट सदन सिल्वर राधाकृष्णन सदन ने ब्रोंज मैडल जीता। रिले रेस जूनियर गर्ल्स से क्रमशः आर्यभट्ट सदन , कलाम सदन व विवेकानंद सदन प्रथम द्वितीय व तीसरे स्थान अपने नाम किया।

रिले रेस जूनियर व सीनियर बॉयज का परिणाम आश्चर्यजनक रूप से सामान रहा जिसमे राधाकृष्णन सदन ने गोल्ड , कलाम सदन सिल्वर व आर्यभट्ट हाउस ब्रोंज पर कब्ज़ा किया। जलेबी रेस का छोटे बच्चों ने खूब आनंद उठाया। दौड़ दौड़ कर पहले जलेबी खाने की होड़ दर्शनीय रही जिसमे नर्सरी से ईशान पटेल प्रथम, वैदिक पटेल द्वितीय और कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं।
तीसरे दिन के मुख्य अतिथि डॉ० मिथिलेश द्विवेदी, सचिन अग्रहरि, प्रो सचिन मिश्रा संयुक्त रूप से रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.