Connect with us

News

चौथे दिन रहा विवेकानंद व राधाकृष्णन सदन का दबदबा

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : रमईपुर स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद के चौथे दिन खिलाडियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सभी सदन के खिलाडियों ने एक दूसरे को अच्छी चुनौती दी। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के अकैडमी डायरेक्टर सुनील सिंह व विनीता सिंह उपस्तिथ रहे। चौथे दिन के खेलों के लीग मैच में योगा व जूनियर गर्ल्स खो – खो संपन्न हुए। सीनियर बॉयज फुटबॉल में राधाकृष्णन सदन गोल्ड के साथ अव्वल रहा, विवेकानंद सदन दूसरे स्थान तथा आर्यभट्ट तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर बॉयज फुटबॉल से आर्यभट्ट सदन ने बाज़ी मार गोल्ड अपने कब्ज़े में किया क्रमश: विवेकानंद सदन कलाम सदन दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.