Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय एवं अपराध) डा. के. एजिलरसन सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना बड़ागांव जा पहुंचे जहां पर जेसीपी के पहुंचते ही थाने में हड़कंप मच गया पुलिसकर्मी अपनी वर्दी और टोपी सही करने लगे इस दौरान थानेदार से लेकर चौकी प्रभारियों व सिपाहियों की सांसे टंगी रही|
निरीक्षण के दौरान जेसीपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, मेस, बैरक की गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों का भी निरीक्षण किया उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि हर हाल में फरियादी थाने स्तर पर ही संतुष्ट हो, इस दौरान तैनात महिला पुलिसकर्मियों से ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (जेसीपी) ने फीडबैक लिया।
You must be logged in to post a comment Login