Connect with us

बड़ी खबर

म्हाडा को नोटिस दिए 72 घंटे बीत गए पर फेडरेशन द्वारा कोई वाहन बाहर नहीं किया गया..

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

• 72 घंटे बीत जाने के बाद, क्या महाड़ म्हाडा अधिकारियों द्वारा अब फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के ऊपर FIR दर्ज किया जाएगा..?

• हमने तो वाहन बाहर करने के लिए नोटिस लगा दिया अब कोई वाहन बाहर नहीं कर रहा है तो हम क्या करें: फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव

• फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव खड़े हो कर पार्किंग के लिए जगह देते थे, वैसे ही खड़े होकर सभी वाहन बाहर करवाना चाहिए..

• फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष अपनी ऑटो रिक्शा बिल्डिंग के अंदर खड़ा करते है, क्या नियम के अनुसार उनका वाहन बाहर नहीं होना चाहिए..?

मुम्बई/संसद वाणी। सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर, डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सहकारी गृहनिर्मान संस्था फेडरेशन के अध्यक्ष बालासाहेब भगत और सचिव अखिल शेख द्वारा सरकारी जगह पर अवैध पार्किंग करवा कर सभी वाहन मालिकों से उसका राशि वसूली किया करते थे, जब म्हाडा अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो दिनांक २४/०२/२०२५ को फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी कर दिया, जिसके बाद फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के दहशत बैठ गया, वह रातों रात सभी वाहन मालिकों को नोटिस थमा दिया, पर आपको बता दें कि ७२ घंटे बीत गए पर अभी तक किसी ने वाहन बाहर नहीं किया, क्या म्हाडा अधिकारियों द्वारा कोई एक्शन लिया जाएगा..? क्योंकि म्हाडा अधिकारियों द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को सिर्फ २४ घंटे का ही समय दिया गया था, पर अब तो ७२ घंटे बाद भी म्हाडा अधिकारियों द्वारा ना फेडरेशन के अध्यक्ष के ऊपर FIR दर्ज भी नहीं करवाया गया..?

म्हाडा अधिकारियों द्वारा फेडरेशन को नोटिस..

आपको बता दें कि जो फेडरेशन बनाया गया है वह फेडरेशन ही अवैध है, क्योंकि फेडरेशन बनाने के सभी सोसायटी की सहमति या उनका NOC लेना जरूरी था, पर उनके द्वारा किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया है।


नोटिस लगाकर फेडरेशन अपने जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए..? जब पार्किंग के लिए फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने जगह दी तो खाली भी करना उन्हीं का काम है.. वह इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते हैं।

फेडरेशन के मनमानी को देख आप सभी हैरान होंगे, २ व्यक्ति ने फेडरेशन बनाकर, मेन गेट पर फेडरेशन का बोर्ड लगाते है, उस बोर्ड में फेडरेशन का नाम तो था पर उसमें सामना मित्र मंडल का भी नाम लिखवा दिया, उसके बाद अध्यक्ष/सचिव और कोषाध्यक्ष का नाम भी लिखा है, अब कोई यह बता सकता है कि फेडरेशन के बोर्ड पर सामना मित्र मंडल क्यों लिखा है..? क्या फेडरेशन के बोर्ड पर कोई भी अध्यक्ष/सचिव और कोषाध्यक्ष का लिखवाता है..?

आपको बता दें कि फेडरेशन का बोर्ड एक बार गिर चुका है और एक बच्ची को चोट भी लगी थी, यह सब होने के बाद भी फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने सभी को अपनी अकड़ दिखाने के दुबारा वही बोर्ड लगवा.. फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने मालवाणी पुलिस के अधिकारियों को यह बताया कि उन्हें बोर्ड लगाने के लिए म्हाडा ने उनको अनुमति दी है। जब यह म्हाडा अधिकारियों को पता चला तो उनके द्वारा नकार दिया कि उस बोर्ड को लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है..

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने जांच में पाया कि फेडरेशन के बोर्ड से उनका वाहन अंदर नहीं आ पाएगा.. पर फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने अभी तक उस बोर्ड को नहीं हटाया.. और ना म्हाडा अधिकारियों द्वारा उस बोर्ड को लेकर कोई नोटिस जारी की गई है।

आपको यह भी बता दे कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने मेन गेट बिना अनुमति के केबिन बना दिया है, जब इसकी शिकायत म्हाडा कार्यालय में किया गया तो अभी तक म्हाडा अधिकारियों द्वारा कुछ भी नहीं किया गया.. ?

फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने विकास और पार्किंग के नाम सभी सोसायटी और वाहन मालिकों को लूटा है, अब म्हाडा अधिकारियों द्वारा यह साबित कर दिया गया है कि फेडरेशन जो अवैध पार्किंग चला रहे थे वह अवैध था, तो क्या अब फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव सभी वाहन मालिकों का राशि वापस करेंगे..?

Continue Reading
2 Comments

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.