Connect with us

News

गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर कॉलोनी में गंगा का पानी घुसने लगा

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने घरों को खाली कर वापस अपने गांव व रिश्तेदारों के घर जाने के लिए तैयारी करने लगे हैं।

संवाददाता:- प्रहलाद पाण्डेय

वाराणसी/संसद वाणी : शनिवार से गंगा का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ा हुआ है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर कॉलोनी में गंगा का पानी घुसने लगा हैं। वहीं, सामने घाट ज्ञान प्रवाह नाला पर बने चैनल गेट में रबड़ के ब्रैकेट में लीकेज होने से पानी नाला में से होकर कॉलोनी में घुसने लगा है। यह अपनी रविवार से घुसने लगा था। जिसके कारण दर्जनों की संख्या में मकान बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए हैं। बढ़ते पानी को देखकर लोग अपने घरों को खाली कर वापस अपने गांव व रिश्तेदारों के घर जाने के लिए तैयारी करने लगे हैं।

चैनल लीकेज ने बढ़ाई मुश्किल

सीर गोवर्धनपुर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि राम सिंह यादव ने बताया कि ज्ञान प्रवाह नाला पर बना चैनल गेट में लकड़ी का बोता फंसने से रबड़ के ब्रैकेट में लीकेज हो गया। पानी मारुति नगर पटेल नगर से होकर काशीपुरम की तरफ फैल गया है। इस तरह पानी बढ़ता रहा तो सोमवार तक सैकड़ो की तादाद में घर मकान पानी से घीर जाएगा। चैनल में लीकेज होने की शिकायत स्थानी लोगों ने सिंचाई विभाग के बंधी प्रखंड के अधिशासी अभियंता से शिकायत की है।

सामने घाट के दर्जनों माकन डूबे

स्थानीय लोगों के शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता और गोताखोरों को भेज कर लीकेज की बारे में पता लगवाने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी तरफ नगवा नाले से पानी बढ़ने लगा है। इसी तरफ पानी का बढ़ाव रहा तो अगले 10 घंटे में नाला किनारे रहने वाले झुग्गी झोपड़ियां में पानी घुस जाएगा। गंगोत्री बिहार संगम पुरी,डुमराबाग कॉलोनी,हरिजन बस्ती, साकेत नगर ,रोहित नगर में नाला के किनारे रहने वाले लोग भी पानी से प्रभावित हो जाएंगे।

क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से समस्या के हाल के लिए कुलपति को दिया गया है पत्र

सीर गोवर्धनपुर के पार्षद राम सिंह यादव उर्फ कल्लू पहलवान ने बताया कि मारुति नगर में यह हर साल बाढ़ के समस्या है। उन्होंने बताया कि इस बार गंगा जी शनिवार के बाद काफी तेजी से बड़ी है बाढ़ का पानी आ गया है। यहां पर जो सीर गोवर्धनपुर से जो सीवर लाने आती है उसमें भू का भी पानी जाता है। जिसके कारण मारुति नगर में पानी भर जाता है। उन्होंने बताया कि विधायक जी के सहयोग से हम लोगों ने कई बार कुलपति को पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि मारुति नगर से ज्ञान प्रवाह तक सीवर लाइन पड़ी है तो इस समस्या का हाल हो जाएगा।

राजस्व विभाग के कर्मचारी बाढ़ राहत चौकी स्थापित करने में जुटें

राजस्व विभाग के कर्मचारी बाढ़ राहत चौकिया को फिर से स्थापित करवाने की प्रक्रिया में जुड़ गए हैं। सामने घाट साई मंदिर से पानी तिराहा की तरफ बढ़ने लगा है। जिससे तीन घरों में रहने वाले लोग प्रभावित हो गए हैं। सामने घाट स्थित ज्ञान प्रवाह नाले से पानी प्रवेश करने से मारुति नगर पटेल नगर काशीपुरम कॉलोनी में नाले के इर्द-गिर्द घर पानी से चौतरफा डूब गया है। मारुति नगर कॉलोनी में रहने वाले अशोक सिंह, रजनीकांत तिवारी, विजय बहादुर पटेल, सूरजकांत यादव ने बताया कि दर्जनों से अधिक मकाने पानी से चारों तरफ डूब गया है। इस हालत में सभी लोग अपने घरों को खाली कर रहे हैं।

रमना अंत्येष्टि स्थल डूबा 20 एकड़ से अधिक फसल भी पानी में समाई

गंगा के लगातार बढ़ते जल स्तर से रमना गंगा के किनारे बना अंत्येष्टि स्थल रविवार को पानी में समा गया। गंगा के पानी में 20 एकड़ से अधिक किसानों की फसल भी डूब गई। तैयार फसल डूबने से किसान काफी मायूस हो गए हैं। किसानों में अब बेचैनी हो गई है कि पानी 3 फीट से अधिक हुआ तो 200 एकड़ से अधिक फसल और सैकड़ो मकान पानी से चारों तरफ घीर जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.