Connect with us

News

नेग लेने गए किन्नरों से पड़ोसियों ने की मारपीट, किन्नरों का रोहनिया थाने के गेट पर अर्धनग्न प्रदर्शन

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोहनिया/संसद वाणी : स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर चौकी अंतर्गत बसंतपट्टी गांव में फागु राजभर के घर 5 जून को शादी थी शादी के बाद सभी कहीं गए हुए थे जब आए तो किन्नरों को बुलाकर अपने यहां किन्नरों से सोहर गीत गवाया व उन्हें ₹5000 भी दिए। नेग लेने के बाद सभी किन्नर लौट रहे थे कि किन्नरों से फागू के पड़ोसी जयप्रकाश राजभर कुलदीप राजभर व गीता राजभर सहित दो अज्ञात लोगो ने गाली गलौज शुरू कर दिया। दोनों तरफ से गाली गलौज के बाद किन्नर प्रदर्शन करने लगे व डायल 112 को सूचित किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही जयप्रकाश, मनीष कुलदीप ,गीता व एक अन्य लाठी डंडे व खुरपी से मारपीट करते नजर आए। मारपीट में किन्नर पक्ष से रंजन, माही, आकांक्षा तो दूसरे पक्ष से जयप्रकाश, गीता व कुलदीप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थाने पर कार्यवाही न होता देख किन्नर थाने के मुख्य गेट के सामने जीटी रोड पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे काफी मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.