Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर व त्रिलोचन महादेव मंदिर जल चढ़ाने वाले कांवरियों की सेवा इस पुलिस ने की। जिसकी आसपास के लोगों ने खूब चर्चा की। फूलपुर थाने के दरोगा और सिपाहियों ने देर शाम कांवर लेकर निकले कांवरियों की सेवा फूलपुर तिराहे पर की। फूलपुर तिराहे पर जौनपुर की तरफ से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जाने वाले कांवरियों को पानी की बोतल और फल देकर उनका कुशल क्षेम पूछने के साथ गंतव्य को रवाना किया।
पुलिस के इस छवि को देख बाजार में चर्चा का विषय बना रहा। वही कांवरियों की सेवा करने वालो में एसआई गणेश पटेल, अनिल यादव, आफरीन कुरैशी व साक्षी शर्मा के अलावा सिपाही दिवाकर गुप्ता,रंजीत यादव व सुनील यादव रहे।
You must be logged in to post a comment Login