Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को रुझानों में फिर बहुमत मिल गया है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनती दिख रही है। भाजपा यहां 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है।
अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी।
अरुणाचल में विधानसभा की 60 तो सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम की 32 सीटों में से 17 सीटों पर सिक्किम क्रांति पार्टी (SKM) काबिज है।
लाइव अपडेट्स
1 मिनट पहले
अरुणाचल में भाजपा 26 सीटों पर आगे
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 26 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी यहां 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 9, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 3, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2, कांग्रेस 1 और निर्दलीय 2 सीट पर आगे हैं।
3 मिनट पहले
अरुणाचल में भाजपा 25 सीटों पर आगे
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 25 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी यहां 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 9, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 3, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2, कांग्रेस 1 और निर्दलीय 2 सीट पर आगे हैं।
5 मिनट पहले
सिक्किम में SKM 29 सीटों पर आगे
सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 29 सीटों पर और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1 सीट पर आगे है।
You must be logged in to post a comment Login