Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : लंका थाना अंतर्गत नगवा में पुलिसकर्मी और छात्रा की पिटाई से क्षुब्ध होकर एक युवक ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर लिया। यह मामला धीरे-धीरे तुल पकड़ने लगा है पिछले दिनों कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल के परिजनों से मिला था तो वही आज शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चंदौली वीरेंद्र सिंह और रॉबर्ट्सगंज के छोटेलाल खरवार दोनों सांसद मृतक के परिजनों से मिले हैं। उनसे संवाद किए हैं और उन्हें ढाढस से बधाया है। मृतक के पिता शारदा सोनकर से बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि हम लोग आपकी बातें संसद में भी रखेंगे इसके साथ ही वाराणसी के कमिश्नर को मिलकर उन्हें पत्रक दिया जाएगा और उनसे आर्थिक सहयोग के लिए भी कहा जाएगा इस दौरान शारदा सोनकर द्वारा कहा गया कि हम लंका थाने में होमगार्ड की नौकरी करते हैं हमारे ऊपर दबाव मनाया जा रहा है और हमें निकालने की धमकी भी दी जा रही है।
इस पर सांसद ने कहां की आपके साथ सपा का पूरा प्रतिनिधिमंडल है और आपके साथ ऐसा कुछ नहीं होने दिया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह जो दुर्घटना घटी है इसमें न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हम लोगों को भेजा है उन्होंने भाजपा सरकार को घूरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जो अत्याचार हो रहा है उसमें यह अपने आप को अकेला ना समझे। और उनके बेटे को न्याय दिलाने के लिए इनको न्याय दिलाने के लिए हम सब मिलकर के उनके साथ इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। इसे हम लोगों ने सहमति भी लिया है और इस पूरी घटना की जांच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से कराया जाए। ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके पुलिस के अधिकारी पुलिस की जांच नहीं करेंगे यह विश्वास किसी को नहीं है कि वह न्याय करें अधिकारी जब भी कोशिश करेगी पुलिस के अधिकारी पुलिस की जांच नहीं करेंगे यह विश्वास किसी को नहीं है कि वे लोग न्याय करेंगे। करके अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को यहां की जो हम लोग आई थी कमेटी जो हम लोग महसूस किया जो हम लोगों ने देखा जो उनके परिवार लोगों से बात करने के बाद पूरी घटना की जानकारी ली पुलिस के द्वारा जिस तरीके से हीला हवाली की जा रही है अभी भी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे इस परिवार को थोड़ा भी बहुत संतोष या राहत होगी के साथ न्याय हो रहा है इनको धमकी भी दी जा रही है कि इन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
उन्होंने सरकार से मांग किया कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपया आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाए दिया। समाजवादी पार्टी की पूजा यादव ने कहा कि इस लड़ाई को समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का कार्य करेगी। जिस तरह से पुलिस रॉबिन हुड बन जा रही है स्वयं जजमेंट कर रही है यहां का शासन तो हम चेता देना चाहते हैं हम समाजवादी हैं संविधान की रक्षा करना जानती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए था कि दोनों परिवारों को बुलाकर थाने पर बातचीत करना चाहिए था परंतु यहां की पुलिस प्रशासन ने वह काम नहीं किया।
समाजवादी पार्टी के छात्र नेता आशुतोष सिंह स्कूल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा प्रतिनिधि मंडल सोनकर के यहाँ भेजा गया। गंगा जी में जिस तरह विशाल सोनकर ने खुद का आत्महत्या कर ली वह बहुत ही दु:खद है। परिवार वालों का आरोप है पुलिस वाले की गलती की वजह से उसने आत्महत्या की। ऐसे पुलिसकर्मियों के ऊपर कारवाई हो। अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आया और मृतक के पिता से बातचीत किया और यह निष्कर्ष निकाला कि इसकी जांच अनुसूचित जनजाति आयोग से करवाया जाए। जिससे कि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर संसद से लेकर सदन तक और प्रदेश तक उनकी बातों को उठाने का काम समाजवादी पार्टी करेंगे।
You must be logged in to post a comment Login