Connect with us

News

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी जीत चुकी 10 सीटें, 4 सीटों पर बनाई बढ़त; सिक्किम में SKM का दबदबा 

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Election Results: 60 सीटों वाली अरुणाचल विधानसभा में मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर चुनाव लड़ा।

Arunachal Pradesh and Sikkim Results:अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर में शुरुआती रुझान सामने आने की उम्मीद है। 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। वहीं, सिक्किम में 32 सीटों पर काउंटिंग होने वाली है। यहां 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। सिक्किम में कुल 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 82.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

सिक्किम में सत्तारूढ़ प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाले सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और पवन कुमार चामलिंग के सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बीच मुकाबला होने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस ने भी सिक्किम में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 146 उम्मीदवारों में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग, पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया और भाजपा के नरेंद्र कुमार सुब्बा शामिल हैं। एसकेएम और एसडीएफ ने 32-32 उम्मीदवार उतारे, जबकि भाजपा ने 31 उम्मीदवार उतारे हैं।  2019 में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली एसकेएम ने 17 सीटें जीतीं, जबकि एसडीएफ ने 15 सीटें हासिल कीं।

60 सीटों वाली अरुणाचल विधानसभा में मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर चुनाव लड़ा। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी अरुणाचल प्रदेश में उम्मीदवार उतारे हैं।

सिक्किम में कांटे की टक्कर

Sikkim Election Result LIVE: सिक्किम के भी रुझान सामने आने लगे हैं। एसकेएम एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं, अन्य के खाते में एक सीटें जाती दिख रही हैं।

रुझानों में भाजपा को बढ़त

Arunachal Election Result LIVE: अरुणाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने दो और सीटों पर बढ़त बना ली है। यहां विधानसभा के कुल 60 सीटें हैं। बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा है।

अरुणाचल और सिक्किम में शुरू हुई मतों की गिनती

Arunachal and Sikkim Election Result LIVE: अरुणचल प्रदेश और सिक्किम में मतों की गिनती सुबह 6 बजे शुरू हो चुकी है। अरुणाचल में भाजपा पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। अधिकांश एग्जिट पोल में यहां भाजपा की जीत की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.