Connect with us

News

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हुआ फैसला,जेल प्रशासन को दिया ये आदेश 

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Arvind Kejriwal Bail Plea Rejected: दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. आप प्रमुख ने सेहत का हवाला देते हुए 7 दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की थी.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है. दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. आप प्रमुख ने सेहत का हवाला देते हुए 7 दिनों की अंतरिम जमानत की मांग की थी. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए जेल प्रशासन को आदेश दिया कि वह केजरीवाल की बीमारी से संबंधित जांच कराए.

‘5 जून को मैं बाहर आ जाऊंगा’लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के पार्षदों को संबोधित करते हुए था, ‘मुझे 2 जून को जेल वापस जाना है. मैं जेल के अंदर ही 4 जून को नतीजों को देखूंगा. अगर इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती हैं तो मैं 5 जून को वापस आ जाऊंगा.’

ईडी ने किया विरोधकेजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने कहा कि केजरीवाल अदालत को गुमराह कर रहे हैं. जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल लगातार चुनाव प्रचार करते रहे. अब जब वह सरेंडर कर चुके हैं तो अब उनका स्वास्थ खराब हो रहा है. बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए जमानत मिली थी.  चुनाव प्रचार खत्म होते ही उन्हें 2 जून को सरेंडर करना था.

दिल्ली में फिर खाली हाथ AAP

अपने चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने बार बार दिल्ली की जनता से आप को वोट देने को कहा था लेकिन इस बार भी जनता ने उन्हें नकार दिया. केजरीवाल ने कहा था, ‘अगर आप मुझे वोट देंगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा.’ लोकसभा चुनाव में AAP को तीन सीटें मिली हैं और ये तीनों सीटें आप ने पंजाब में जीती हैं.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.