Connect with us

News

प्रज्ञा सिंह उत्तर प्रदेश की बास्केटबॉल टीम में चयनित, प0 बंगाल में लेगी भाग

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : क्षेत्र के पुरारघुनाथपुर निवासी प्रज्ञा सिंह 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक प0 बंगाल में होने वाले युवा राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैम्पियनशीप में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलेंगी।
एकलव्य स्टेडियम आगरा की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह ने उक्त चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के पूर्व गौतम बुद्ध नगर में 13 दिनों तक कैम्प कर अभ्यास किया। इसके पूर्व अंडर17 राष्ट्रीय टीम का सदस्य रही। अब 39वी युवा राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करेगी। इसकी जानकारी गांव पहुचने पर जश्न का माहौल दिखा। घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।
वही आगरा बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ हरि सिंह व कोच मनीष वर्मा, स्यामवीर सिंह व एकलव्य स्टेडियम के आरएसओ अनिल सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहाकि आने वाले दिन में वह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
वही दादा राजेश कुमार सिंह जो की ओबरा थाने मे इंस्पेक्टर के पद पर है , उनके मार्गदर्शन में खेलने की शुरुआत करने वाली प्रज्ञा सिंह ने कहाकि अब दादा के सपने को सच करने का समय आ गया है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.