Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सड़क पर पर बिखरे हुए हैं गिट्टी और बालू
स्थानीय नागरिक और राहगीर गिरकर हो रहे हैं चोटिल
वाराणसी/संसद वाणी : भेलूपुर थाना अंतर्गत कबीर नगर कॉलोनी दुर्गाकुंड में सीवर का नया पाइपलाइन डालने का कार्य लगभग 2 से 3 माह से चल रहा है। परंतु अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। रोड पर गिट्टी, बालू डालकर छोड़ दिया गया है जिससे स्तरीय नागरिक तथा चलने वाले राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दे की कबीर नगर कॉलोनी ब्लॉक नंबर 6 से लेकर ब्लॉक नंबर 18 तक पूरा सड़क खराब है। आने जाने वाले लोग सड़क पर बिखरे हुए गिट्टी और बालू की वजह से गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। सड़क खुदाई के बाद बालू डालने से लोगों की गाड़ियां भी गिर जा रही है तथा पैदल चलना काफी मुश्किल का कार्य हो गया है। 20 से 25 तारीख तक बारिश होने की संभावना भी लगाई जा रही है। अगर बारिश प्रारंभ हो गए तो लोगों के मुश्किलें और भी बढ़ जाएगी वही स्थानीय नागरिकों ने समाचार पत्रों के माध्यम से विभाग से अनुरोध किया है कि कार्य को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए वरना लोगों की मुश्किलें बरसात में और भी बढ़ जाएगी।
स्थानीय निवासी धर्मेंद्र सिंह टिंकू का कहना है कि विभाग के आधार अधूरा कार्य करने से स्थानीय नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आधा अधूरा कार्य से लोगों की मुश्किलें बड़ी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि बरसात भी नजदीक है थोड़े से ही बारिश में सड़क मार्ग और भी खराब हो जाएगा और सड़क पर कीचड़ फैल जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों का चलना काफी मुश्किलों भरा हो जाएगा।
You must be logged in to post a comment Login