अंजनी चौबे बने लोक विद्यार्थी शिक्षक एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष
अशोक जायसवाल
चंदौली/बबुरी/संसद वाणी : स्थानीय क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित एक निजी विद्यालय में लोक विद्यार्थी शिक्षक एसोसिएशन ने जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर शिक्षक एसोसिएशन ने बैठक की। वही बैठक में सर्वसम्मति से अंजनी कुमार चौबे को वाराणसी मंडल का मंडल अध्यक्ष तो राजेश श्रीवास्तव को चंदौली का जिला अध्यक्ष,व औरेंगजेब को जिला उपाध्यक्ष साथ ही साथ जनपद के ब्लॉक अध्यक्षों के रिक्त पदों का भी चयन किया गया।
जिसमें वसीम अहमद नियामताबाद ब्लॉकध्यक्ष, अनिल कुमार यादव बरहनी ब्लॉकध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा शाहाबगंज ब्लॉकध्यक्ष, पंकज दूबे , चंदौली सदर ब्लॉकध्यक्ष, अनिशपाल धानापुर ब्लॉकध्यक्ष बनाए गये। प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह मौर्य ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्रीय हित, शिक्षक हित तथा छात्र हित में चिंतन मंथन कर सरकार एवं विभाग को रचनात्मक सुझाव के साथ संगठन के सदस्य एवम शिक्षक के अधिकारों एवं सेवा शर्तों की सरंक्षा एवं सुरक्षा करना भी है। वही प्रदेश सचिव ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की रीति – नीति से परिचित करवाते आधिकारिक संख्या में संगठन से जोड़ने का प्रयास पदाधिकारी करें । क्योंकि संगठन का मुख्य आधार उसके कार्यकर्ता है। इसलिए उनकी समस्याओं के समाधान का हिस्सा बनकर आगे आए तो निश्चित रूप से सदस्यता में वृद्धि होगी। प्रदेश संगठन मंत्री पारसनाथ मौर्य ने द्वारा समस्या संकलन अंतर्गत विविध शिक्षक समस्याओं का संकलन कर निस्तारण के लिए आश्वस्त किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा ने किया।
You must be logged in to post a comment Login