ओ पी श्रीवास्तव चंदौली/संसद वाणी: जनपद चंदौली में 28 अगस्त 2023 को कोर्ट पेशी पर आए अपहरण और बलात्कार के अभियुक्त द्वारा पुलिस को चकमा देकर फरार होने का मामला विगत दिनों काफी सुर्खियों में छाया रहा। फरार अभियुक्त हैदर उर्फ गोलू निवासी वार्ड नंबर 11 संजय नगर चंदौली के फरार होने के बाद महकमें की काफी किरकिरी हुई थी। भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर फरार अभियुक्त हैदर उर्फ गोलू की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी एवं कोर्ट के आदेश पर उसके घर पर कुर्की तक की नोटिस चस्पा कर दी गई थी।
अभियुक्त के ऊपर एसपी चंदौली ने 25 हजार पुरुस्कार भी घोषित कर रखा था। इनामिया अपहरण और बलात्कार के आरोपी की तलाश में जुटी सदर थाना पुलिस को बुधवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन के समीप से तब सफलता मिली जब फरार अभियुक्त कहीं निकलने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। विदित हो कि अभियुक्त हैदर उर्फ गोलू के खिलाफ वर्ष 2022 में चंदौली थाना में अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। अभियुक्त मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था की 12 अगस्त 2023 को तत्कालीन एसआई अरविंद यादव ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी क्रम में 23 अगस्त 2023 को कोर्ट में पेशी के दौरान हाथ – मुंह धोने के नाम पर अभिरक्षा में आए पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। कोर्ट में पेशी पर आए अपराधी के फरार होने की सूचना मिलते ही महकमें में हड़कंप मच गया था।
चंदौली एसपी ने अभिरक्षा पर आए पुलिसकर्मी राकेश पांडेय को निलंबित करते हुए चंदौली थाने में मामला दर्ज कराया था। फरार अभियुक्त की पुलिस टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश जारी थी। कोर्ट के आदेश पर अभियुक्त के खिलाफ कुर्की तक की कार्रवाई अमल में लाई गई थी। फरार अभियुक्त के ऊपर एसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस की माने तो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस को आज मुगलसराय रेलवे स्टेशन से उस समय सफलता मिली जब वह कहीं निकलने की फिराक में था। फरार अभियुक्त हैदर उर्फ गोलू की गिरफ्तारी के बाबत सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि 25 हजार इनामिया और अपहरण, बलात्कार अपराध में वांछित चल रहे अभियुक्त को आज चंदौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
You must be logged in to post a comment Login