Connect with us

बड़ी खबर

सब्जी लदी पिकअप टैंकर से टकराई, खलासी की मौत ड्राइवर ज़ख्मी

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुल्तानपुर/संसद वाणी : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 102.7 पर लखनऊ से गाज़ीपुर की तरफ जा रही सब्जी से लदी पिकअप UP -24 AT 7484 का संतुलन बिगड़ जाने से सामने खड़े पानी के टैंकर से भिड़ गई।भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टैंकर नीचे चला गया। गाड़ी का ड्राइवर शैलेश कुमार सिंह घायल अवस्था में शौ-सय्या हॉस्पिटल पिठला कुमारगंज में एडमिट है जहां उसका उपचार चल रहा लेकिन खलासी अमित कुमार (28) पुत्र अनिल कुमार की मौके पर मौत हो गई है।


थाना प्रभारी आर बी सुमन बल्दीराय ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस पर दुर्घटन में मृत अमित कुमार को काग़ज़ी कार्यवाही पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है,घर वालों को सूचित कर दिया गया है जो ग्राम मुझौला थाना विनावर जिला बदायूं का रहने वाला था। हाइड्रा द्वारा उपर्युक्त पिकअप को एक्सप्रेसवे से हटाकर किनारे करवा कर आवागमन सुगम कराया गया।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.