Connect with us

News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विविध स्थानों पर गायत्री परिवार के योगाचार्यों ने दिया योग का प्रशिक्षण

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवम् गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट वाराणसी के संयोजन में विविध स्थानों पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम कर हजारों लोगों को योग के द्वारा निरोग जीवन के सूत्र बताया। राजघाट गंगा तट पर गायत्री परिवार की योगाचार्य पुष्पा रानी एवम् सेवन डेज फाउंडेशन के योगाचार्य उपेन्द्र सिंह ने योग का प्रशिक्षण दिया। इसी कड़ी में गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी एवम् कार्यक्रम संयोजक रमन कुमार श्रीवास्तव ने योग द्वारा सर्वाइकल के सफल निदान का प्रशिक्षण दिया। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती कोमल गुप्ता सेवन डेज फाउंडेशन की गरिमामयी उपस्थिति रही। राजघाट गंगा तट पर अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं को योगाचार्या श्रीमती पुष्पा रानी ने योग प्रशिक्षण के साथ स्वच्छता एवम् जल संरक्षण के महत्व को बताया। योग प्रशिक्षण में श्री महेश मौर्या एवम् कुमारी नैन्सी गुप्ता ने सक्रिय योगदान दिया।

बाबा विश्वनाथ कारीडोर में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट वाराणसी के संयोजन में योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम में गायत्री साधकों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश श्री ए.के. शर्मा रहे। संचालन हिमांशु नागपाल सीडीओ वाराणसी ने किया।

कार्यक्रम का संयोजन गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट वाराणसी के मुख्य ट्रस्टी पण्डित गंगाधर उपाध्याय ने किया।
इसी कड़ी में विश्व योग दिवस पर सारनाथ वाराणसी में वन विभाग, कसबा आर्गेनिक एवम् पर्यावरण संरक्षण गायत्री परिवार वाराणसी द्वारा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विनोद पाण्डेय ने किया।
विकास खण्ड बड़ागांव के प्रांगण में बीडीओ बड़ागांव के संयोजन में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से आये श्री आकाश वर्मा, अम्बरीष सिंह एवम् वसन्त जी ने योग का प्रशिक्षण दिया।


जिला जज वाराणसी के संयोजन में गायत्री परिवार के योगाचार्य श्री अमृतेश तिवारी, मिहिर मिश्रा एवम् वसन्त वर्मा ने योग का प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का संयोजन जिला समन्वयक पण्डित गंगाधर उपाध्याय ने किया। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री अवधेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, विनोद उपाध्याय, शिवम् अग्रहरी, प्रवीण चन्द्र, राजू कनौजिया, कमलेश मौर्या,आशुतोष राणा, जनार्दन पाण्डेय, एस के सिंह, किशन मौर्या, राज कुमार भारती, शाहिल, कमलेश सिंह, श्रीमती कोमल गुप्ता, श्रीमती अजय लक्ष्मी सिंह, मुनमुन, इशिका, बबिता मौर्या, शबनम, अंजुम, चंदा, सोनारिका,सीता रानी, शांति सिंह, लालमणि सिंह, वैदेही देवी, संगीता सिंह, गीता सिंह, विभा सिंह, रानी देवी एवम् मीडिया प्रभारी रमन कुमार श्रीवास्तव सहित हजारों लोगों ने योग प्रशिक्षण में भाग लिया।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.