Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर 2025) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बेतिया में एक भव्य रैली को संबोधित किया। इस रैली में हजारों की संख्या में समर्थक जुटे, जो केसरिया झंडे लहराते और पीएम के कटआउट हाथों में लिए नजर आए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस जोश और उत्साह को अभिभूत करने वाला बताया।
यह भी पढ़े: अवैध निर्माण को खुला संरक्षण: असलम शेख, म्हाडा अधिकारी माकणे और कालंबे पर गंभीर आरोप..
रैली की तस्वीरों में मंच पर कई नेता और नीचे विशाल जनसमूह दिखाई दे रहा है, जहां लोग पीएम के समर्थन में नारे लगा रहे थे। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की युवा पीढ़ी विकास के लिए एनडीए का समर्थन कर रही है, जबकि विपक्षी महागठबंधन के “जंगल राज” के दौर को याद दिलाया।
यह भी पढ़े: मालवणी रो रही, असलम हंस रहे: अवैध गार्डन ही उनका ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’!
पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को 64.66% मतदान के साथ संपन्न हुआ है। एनडीए इस चुनाव में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत है, जबकि महागठबंधन इस बार सत्ता में आने की कोशिश में है। 14 नवंबर 2025 को मतगणना के परिणाम घोषित होंगे, जो बिहार की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।
You must be logged in to post a comment Login